तत्क्षण ईश्वर-दर्शन करवाने वाला ही होता है सच्चा गुरु : डॉ. सर्वेश्वर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। एम.बी. इंटर कॉलेज ग्राउंड में आयोजित सात दिवसीय भगवान शिव कथा के षष्ठम दिवस दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के तत्वावधान में कथा व्यास डॉ. सर्वेश्वर जी ने तारकासुर वध की गाथा का भावपूर्ण वर्णन किया।

उन्होंने बताया कि तारकासुर ने घोर तपस्या कर यह वरदान प्राप्त किया था कि उसकी मृत्यु केवल शिवपुत्र के हाथों ही होगी। इसी वरदान के घमंड में उसने स्वयं को अमर समझकर समस्त प्राणियों पर अत्याचार शुरू कर दिए। शिव-पार्वती विवाह के पश्चात भगवान कार्तिकेय का जन्म हुआ, जिन्हें देवताओं ने सेनापति बनाकर तारकासुर के विरुद्ध युद्ध के लिए भेजा। अंततः भगवान कार्तिकेय ने अपने पराक्रम से उसका वध कर देवताओं और समाज को भयमुक्त किया।

यह भी पढ़ें -   बनभूलपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 शातिर चोर गिरफ्तार, 6 ट्रक बैटरियां बरामद

कथा का आध्यात्मिक मर्म समझाते हुए डॉ. सर्वेश्वर जी ने कहा कि आज के समय में तारकासुर उन तथाकथित धर्मगुरुओं का प्रतीक है, जो स्वयं ईश्वर-दर्शन से वंचित हैं, फिर भी समाज को भ्रमित करते हैं। ऐसे लोग केवल उपदेश देते हैं, पर सत्य का अनुभव नहीं करा पाते।

उन्होंने कहा कि सच्चा पूर्ण गुरु वही होता है, जो दीक्षा के समय साधक को तत्क्षण ईश्वर-दर्शन करवा दे। वह किसी मंत्र, माला या नाम-जप तक सीमित नहीं रहता, बल्कि भीतर ईश्वर के प्रकाश का अनुभव कराता है। इसी विद्या को शास्त्रों में ब्रह्मज्ञान कहा गया है।

यह भी पढ़ें -   फाल्गुन अमावस्या 2026: फाल्गुन अमावस्या 17 फरवरी को मनाई जाएगी इस दिन धरती पर आएंगे पितृ

डॉ. सर्वेश्वर जी ने बताया कि दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान इस सनातन ब्रह्मज्ञान परंपरा के माध्यम से साधकों को प्रत्यक्ष ईश्वर-दर्शन कराता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे सच्चे गुरु की पहचान कर जीवन को सार्थक बनाएं।

कार्यक्रम में भगवान सहाय जी, राजकुमारी अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, शुभांगी अग्रवाल, राजेंद्र कुमार गुप्ता, संध्या गुप्ता, सुचिता गुप्ता, तरुण बंसल (प्रदेश महामंत्री), दिनेश आर्य (दर्जा मंत्री), प्रदीप बिष्ट, राजेश अग्रवाल, ललित जोशी, हरिमोहन मोना, रितेश डाबर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440