समाचार सच, हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भटट के निर्देशानुसार जनपद में चलाए जा रहे फरार अभियुक्तों के खिलाफ अभियान ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत थानाध्यक्ष काठगोदाम प्रमोद पाठक के नेतृृत्व में उप निरीक्षक चौकी प्रभारी दमुवाढंुगा महेंद्र राज द्वारा मय पुलिस टीम के साथ चौकी क्षेत्र में काफी समय से फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही थी पुलिस उनके संभावित ठिकानों एवं स्थानों पर लगातार दबिश दे रही थी जिसके फलस्वरूप पुलिस को सफलता हाथ लगी परिणाम स्वरूप पुलिस ने 06 वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पकड़े गये वारंटियों में 5 दमुवाढुंगा क्षेत्रत के वहीं एक गौलापार क्षेत्र में रहने वाले हैं। रोहित निवासी नावड़खेड़ा गोलापार, राहुल आर्य पुत्र शंकर लाल निवासी दमुवाढुंगा, इन्दर सिंह मेहता पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी कुमायूॅ कालोनी दमुवाढुंगा, शंकर राम पुत्र मोहन राम निवासी जवाहर ज्योति दमुवाढुंगा, अलोक नेगी पुत्र खेम सिह निवासी दमुवाढंुगा, मनीष पुत्र स्व0 गंगा राम निवासी रामलाल दमुवाढुंगा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













