नेत्र विशेषज्ञ डॉ0 नीरज वार्ष्णेय ने समाचार सच न्यूज पोर्टल एवं चैनल कर्मियों की जांची आंखें

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नेत्र विशेषज्ञ डॉ0 नीरज वार्ष्णेय द्वारा रविवार को समाचार सच, न्यूज पोर्टल के कार्यालय में नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया। जिसमें उनके द्वारा मीटिया कर्मियों के साथ कई लोगों की आंखों की जांच की। इस दौरान डॉ0 वार्ष्णेय ने मीडिया कर्मियों को नजर का चश्मा वितरण भी किया गया।

कालाढूंगी रोड चौराहा स्थित समाचार सच न्यूज पोर्टल के कार्यालय में नेत्र विशेषज्ञ डॉ0 नीरज वार्ष्णेय जो वर्तमान में बेलपड़ाव स्थित राजकीय चिकित्सालय में कार्यरत हैं उनके द्वारा संपादक अजय चौहान, सह संपादक नीरू भल्ला, सहयोगी संपादक सुशील शर्मा, समाज सेविका श्रीमती गुंजन बिष्ट अरोरा व उनकी वृद्ध माताश्री वीरांगना समिति की कार्यालय संचालक उमा, सोशल मीडिया टीवी चैनल रिपोर्टर समाचार सच के हर्षित चौहान सहित कई लोगों ने अपनी आंखों की जांचें करवायी व नेत्र विशेषज्ञ नीरज वार्ष्णेय से आंखों से संबंधित कई जानकारियां भी हासिल की जिसमें डाक्टर नीरज वार्ष्णेय द्वारा बताया गया कि सुबह नहाते समय मुंह में पानी भरकर आंखों में छपाका मारने से भी नेत्रों की ज्योति बढ़ती है वहीं मोमबत्ती जलाकर त्राटक यानि कि मोमबत्ती की रोशनी को एकटक देखने से भी नेत्र ज्योति में बढ़ोत्तरी होती है वहीं सूर्य नमस्कार करने से भी नेत्र सम्बन्धित बीमारियां दूर होती हैं। इस अवसर पर डॉ0 नीरज वार्ष्णेय द्वारा समाचार सच के संपादक, सहसंपादक, सहयोगी संपादक आदि को चश्मा भी वितरण किया गया।

यह भी पढ़ें -   संस्कृति, साहस और आत्मनिर्भरता का उत्सव: चंपावत में विकास और विरासत का संगम

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440