नैनीताल में Orange Alert: भारी बारिश के बीच SSP ने पुलिस और आपदा राहत टीमों को किया अलर्ट

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/नैनीताल। रिपोर्ट- नीरू भल्ला
मौसम विभाग की ओर से 2 सितंबर को नैनीताल जिले के लिए Orange Alert जारी किए जाने के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली और बारिश के तीव्र दौर की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही एसडीआरएफ, फायर सर्विस और अन्य आपदा राहत इकाइयों को भी आवश्यक उपकरणों एवं संसाधनों के साथ पूरी तरह तैयार रहने को कहा गया है।

नदी-नालों और संवेदनशील इलाकों पर रहेगी कड़ी नजर
एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिले के नदी-नालों, गधेरों, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जाए। जलस्तर बढ़ने या किसी भी प्रकार की आपदा की स्थिति में बिना देरी किए राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें -   जीजीआईसी नैनीताल की छात्राओं को मिला सुरक्षा का संदेश, आपात स्थिति में तुरंत 112 पर करें संपर्क

नदी-नालों और संवेदनशील इलाकों के आसपास रहने वाले लोगों को भी लगातार जागरूक करने तथा आवश्यकता पड़ने पर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

पुलिस की आमजन से अपील—सावधान रहें
पुलिस ने जिलेवासियों से मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लेने की अपील की है। लोगों से कहा गया है कि अनावश्यक यात्रा से बचें और बारिश के दौरान नदी, नालों, गधेरों तथा भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के पास जाने से पूरी तरह बचें।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 12 सितम्बर 2026, शनिवार | जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी

खासकर बरसात के दौरान नदी का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है। ऐसे में नदी किनारे खड़े होकर फोटो या वीडियो बनाने अथवा तेज बहाव वाले स्थानों को पार करने की कोशिश बिल्कुल न करें।

सावधानी ही सुरक्षा है—मौसम खराब हो तो घर से निकलने से पहले स्थिति की जानकारी जरूर लें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस या आपदा राहत दल से संपर्क करें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440