उत्तराखंड में दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। अप्रैल का महीना खत्म होने को है और गर्मी लगातार तेज होती जा रही है। हालात ऐसे हो गए हैं कि हीटवेव के चलते देहरादून के स्कूलों को बंद तक करना पड़ा। हालांकि, अब मौसम करवट लेने वाला है और अगले दो दिनों में गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार 28 अप्रैल को उत्तराखंड के नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं तेज से अति तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है।
राज्य के अन्य पर्वतीय जिलों में भी बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन बादल गरजने, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने 29 अप्रैल के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दिन देहरादून, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं तेज से अति तेज बारिश होने की संभावना है। ओलावृष्टि का खतरा भी बना रहेगा।
अन्य पर्वतीय जिलों में भी बारिश के तीव्र दौर देखने को मिल सकते हैं। हालांकि हरिद्वार और उधम सिंह नगर में मौसम शुष्क ही रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें -   बनभूलपुरा पर फैसला फिर टला! सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई नहीं हुई, अब 17 सितंबर पर टिकी नजरें

30 अप्रैल के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इस दिन राज्य के सभी पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है। मैदानी इलाकों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की घटनाएं देखने को मिल सकती हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   टीका लगते ही दुष्यंत गौतम ने रूमाल से पोंछा माथा! वीडियो वायरल, कांग्रेस ने घेरा—बोली, सनातन का हुआ अपमान
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440