दहेज प्रताड़ना का दर्दनाक अंत, विवाहिता हत्या मामले में सास-ससुर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, चमोली। उत्तराखंड में दहेज उत्पीड़न के मामलों पर रोक नहीं लग पा रही है। चमोली जिले से सामने आए एक गंभीर प्रकरण में दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता की हत्या किए जाने के आरोप में पुलिस ने मृतका की सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 23 सितंबर को सुपुली देवी, निवासी ग्राम कनोल, विकासखंड नंदानगर ने थाना थराली में तहरीर देकर अपनी पुत्री उर्मिला की संदिग्ध मौत की शिकायत दर्ज कराई थी। तहरीर में बताया गया कि उर्मिला का विवाह वर्ष 2023 में प्रेम सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह, निवासी ग्राम ल्वाणी, तहसील देवाल के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें -   रुद्रपुर के होटल में युवक की मौत, प्रेम संबंध को लेकर आत्महत्या की आशंका

मृतका की मां ने पुलिस को बताया कि घटना से कुछ समय पहले उर्मिला ने फोन कर मारपीट की जानकारी दी थी, जिसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। कुछ देर बाद गांव वालों के माध्यम से उर्मिला की मौत की सूचना परिजनों को मिली। परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने उर्मिला की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें -   21 फरवरी 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

मामले में थाना थराली में मुकदमा अपराध संख्या 24/25 धारा 80(2) बीएनएस सहित अन्य सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत पंवार के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई की गई। प्रकरण की विवेचना पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा द्वारा की जा रही है।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और गवाहों के बयान दर्ज किए। विवेचना के आधार पर आरोपित त्रिलोक सिंह (62 वर्ष) और उनकी पत्नी रामेश्वरी देवी (52 वर्ष), निवासी ग्राम ल्वाणी, तहसील देवाल को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य आरोपितों की भूमिका की भी गहनता से जांच की जा रही है तथा निष्पक्ष और साक्ष्य-आधारित कार्रवाई जारी है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440