हल्द्वानी में आत्महत्या की दर्दनाक घटनाः कमरे में बंद कर गई थी मां, लौटने पर बेटी को फंदे में लटका पाया

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। शहर के बनभूलपुरा क्षेत्र में रविवार को एक 18 वर्षीय युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना उस वक्त हुई जब युवती की मां घर में उसे अकेला छोड़कर छोटी बेटी को खाना देने बाजार गई थी। लौटने पर मां ने अपनी बेटी को फांसी के फंदे से लटका पाया।

जानकारी के अनुसार, बनभूलपुरा लाइन नंबर 18, वार्ड 25 निवासी सरताज, जो पेंटर का काम करते हैं, अपनी पत्नी और तीन बेटियों के साथ एक तीन मंजिला मकान में रहते हैं। रविवार को सरताज काम पर थे, और उनकी बीच वाली बेटी दुकान पर गई हुई थी। उस समय घर में केवल उनकी पत्नी और 18 वर्षीय बेटी अदबशा मौजूद थीं।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल में ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’ तेज, 251 लोगों का सत्यापन, 63 पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई, घ्26,750 का जुर्माना

मां ने छोटी बेटी को खाना देने बाहर जाने से पहले अदबशा को एक कमरे में बंद कर दिया। जब वह बाजार से लौटी और कमरे का दरवाजा खोला, तो देखा कि अदबशा फांसी के फंदे पर झूल रही थी। चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें -   लालकुआं में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 78 पाउच कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार

बनभूलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440