रुड़की में दर्दनाक सड़क हादसा, होली की खुशियां बदली मातम में, बुझा घर का चिराग

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुड़की। हरिद्वार जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने होली की खुशियों को गम में बदल दिया। इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया।

जानकारी के अनुसार, इमलीखेड़ा गांव निवासी 22 वर्षीय सिद्धार्थ सैनी की बहन की शादी हाल ही में हुई थी। शादी के बाद घर में कुछ रिश्तेदार अभी भी ठहरे हुए थे। बुधवार देर रात सिद्धार्थ अपने दोस्त युगल सैनी के साथ कार से एक रिश्तेदार को रुड़की छोड़ने गया था।

यह भी पढ़ें -   चैत्र नवरात्रि 2026: आइए जानते हैं कि चैत्र नवरात्रि में क्या करना और क्या नहीं करना चाहिए

वापसी के दौरान बाजूहेड़ी गांव के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे खेत में पलट गई। हादसे में सिद्धार्थ और युगल दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को रुड़की के सिविल अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टरों ने सिद्धार्थ सैनी को मृत घोषित कर दिया, जबकि युगल सैनी का इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें -   वास्तु दोष: घर में पानी की टंकी लगवाने से पहले इसका ध्यान रखने से शुभ फल की प्राप्ति होती है और सुख सौभाग्य में वृद्धि होती है

सिद्धार्थ की मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। शादी और होली की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पिरान कलियर थाना प्रभारी दिलवर सिंह नेगी ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया था, जहां एक युवक की मौत हो गई। घायल का इलाज चल रहा है, और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440