22 दिसम्बर 2025 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आज़ दिनांक २२ दिसम्बर २०२५ सोमवार का पंचांग श्रीसंवत २०८२ श्रीशाके १९४७ श्री सूर्य दक्षिणायन हेमन्त ऋतु धनार्क ७ गते पौष शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि सोमवार सूर्याेदय ७/७ बजे सूर्यास्त ५/१३ बजे राहु काल ३ बजे से ९ बजे तक अभिजीत मुहूर्त दिन में ११/४० बजे से १२/२८ बजे तक

राशिफल
मेष राशि

धार्मिक व आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार में सफलता मिलेगी तथा नया कार्य आरंभ करने की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी आवश्यक है। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

वृष राशि
लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को पद व प्रतिष्ठा का लाभ मिल सकता है। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। आकस्मिक यात्रा के योग हैं। नौकरी व रोजगार में बदलाव संभव है।

मिथुन राशि
मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है। रोजगार में परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं। राजनीति में अस्थिरता रह सकती है, लेकिन पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें -   मानसिक रोगियों के लिए हल्द्वानी में स्पर्श न्यूरोसाइट्रिक सेंटर बना वरदान

कर्क राशि
किसी मांगलिक कार्य की रूपरेखा बनेगी। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा, जिससे मानसिक शांति प्राप्त होगी। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा और स्वास्थ्य में सुधार होगा।

सिंह राशि
कैरियर से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे। रोजगार व व्यवसाय में थोड़े संघर्ष के संकेत हैं। श्री गणेश जी का स्मरण लाभकारी रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा और मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं।

कन्या राशि
पारिवारिक तनाव समाप्त होगा। संतान से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। नौकरी में उन्नति व परिवर्तन के योग हैं। व्यापार में लाभ मिलेगा तथा नए कार्य की योजना बन सकती है।

तुला राशि
स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। मानसिक तनाव में कमी आएगी। संतान को लेकर कुछ चिंता रह सकती है, लेकिन अंततः समाधान होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि
मानसिक तनाव बना रह सकता है, लेकिन संतान संबंधी चिंताएं दूर होंगी। कार्यों में व्यस्तता अधिक रहेगी। अचानक धन लाभ के योग हैं। राजनीति में मान-सम्मान बढ़ेगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें -   जंगली जानवरों के बढ़ते आतंक के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, वन विभाग को सौंपा ज्ञापन

धनु राशि
पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। कोई विशेष सम्मान प्राप्त होने के योग हैं। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा का लाभ संभव है।

मकर राशि
मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। संतान से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ के योग हैं। भूमि-भवन संबंधी कार्य आरंभ हो सकते हैं। कैरियर को लेकर अच्छी खबर मिल सकती है।

कुंभ राशि
मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में गिरावट की संभावना है, सावधानी रखें। नौकरी में बदलाव या स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। लेन-देन में सतर्कता बरतें। अनावश्यक यात्रा हो सकती है।

मीन राशि
व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि और व्यस्तता बनी रहेगी। आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।

प्रस्तुतिः डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी। मोबाइल नंबर: 9410175498

Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440