आज 23 नवम्बर 2025 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन कैसा रहेगा आपका…

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आज़ दिनांक २3 नवम्बर २०२५ रविवार का पंचांग श्रीसंवत २०८२ श्रीशाके १९४७ श्री सूर्य दक्षिणायन हेमन्त ऋतु वृश्चिकार्क ७ गते मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि रविवार सूर्याेदय ६/55 बजे सूर्यास्त ५/56 बजे राहुकाल शाम 04.33 मिनट से 05.56 बजे तक अभिजीत मुहूर्त दिन में ११/४० बजे से १२/२८ बजे तक

राशिफल
मेष राशि

भाग्य आज आपका साथ देगा। नए काम की शुरुआत के लिए समय शुभ है। व्यापार में तेज़ी रहेगी और अटके पैसे मिलने के संकेत हैं। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। सेहत में लापरवाही न करें।

वृषभ राशि
पुराने कार्य पूरे होकर राहत देंगे। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को तरक्की का अवसर मिल सकता है। अचानक यात्रा बन सकती है। धन लाभ के संकेत हैं।

यह भी पढ़ें -   मॉल के बाहर दिनदहाड़े गैंगस्टर मर्डरः पेमेंट की एक क्लिक से खुला राज, जमशेदपुर से आरोपी दबोचा

मिथुन राशि
परिवार और मित्रों से सहयोग मिलेगा। कुछ घरेलू मामलों को सुलझाने में समय लगेगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव का मन बनेगा। सेहत को लेकर सजग रहें। राजनीति/समाजसेवा में मान-सम्मान मिलेगा।

कर्क राशि
घर में शुभ समाचार मिलने के योग हैं। धार्मिक कार्यक्रम में व्यस्तता रहेगी। वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

सिंह राशि
रोज़गार और व्यापार दोनों में सुधार दिखेगा। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लें। अनावश्यक खर्च से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भाग्य का साथ लगातार बना रहेगा।

कन्या राशि
आज मानसिक तनाव कम होगा। संतान पक्ष से संतोष मिलेगा। कार्यस्थल पर प्रदर्शन बेहतर रहेगा। आय में वृद्धि के योग हैं। लंबे समय की योजना बना सकते हैं।

तुला राशि
स्वास्थ्य में थोड़ी थकान रहेगी। परिश्रम का पूर्ण लाभ मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानी रखें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि
अनचाहा तनाव दूर होगा और महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी। कोई शुभ समाचार मिलने की पूरी संभावना है। धन लाभ होगा। मित्रों एवं शुभचिंतकों से सहयोग मिलेगा।

यह भी पढ़ें -   कोटद्वार से युवती के साथ घूमने आए युवक की नैनीताल के होटल में संदिग्ध मौत, जांच जारी

धनु राशि
परिवार में खुशनुमा वातावरण रहेगा। नौकरी में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सम्मान प्राप्ति के योग हैं। निवेश करने से लाभ होगा। घर-बाहर दोनों जगह तालमेल अच्छा रहेगा।

मकर राशि
किसी भी नए जोखिम से बचें। सोच-समझकर निर्णय लें। भूमि-निर्माण संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ के अवसर बनेंगे। परिश्रम का फल अवश्य मिलेगा।

कुंभ राशि
अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव है। मित्रों की मदद से कार्य बनेंगे। धैर्य बनाए रखें, स्थितियाँ जल्द ही अनुकूल होंगी।

मीन राशि
व्यर्थ के विवादों से दूरी बनाए रखें। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नई योजनाओं पर कार्य कर सकते हैं। आकस्मिक यात्रा का योग है।

प्रस्तुतिः डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी। मोबाइल नंबर: 9410175498

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440