आज 30 नवम्बर 2025 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन कैसा रहेगा आपका…

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आज़ दिनांक ३० नवम्बर २०२५ रविवार का पंचांग श्रीसंवत २०८२ श्रीशाके १९४७ श्री सूर्य दक्षिणायन हेमन्त ऋतु वृश्चिकार्क १५ गते मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष दशमी तिथि रविवार सूर्याेदय ६/५२ बजे सूर्यास्त ५/८ बजे राहु काल ४/३० बजे से ६ बजे तक अभिजीत मुहूर्त दिन में ११/४० बजे से १२/२८ बजे तक

राशिफल
मेष राशि

धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार में सफलता मिलेगी और नया कार्य शुरू करने का अवसर मिल सकता है। सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है, वहीं मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

वृष राशि
रुके हुए कार्य पूरे होकर राहत देंगे। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक गतिविधियों में रुचि रहेगी। अचानक यात्रा संभव है। रोजगार में बदलाव के योग भी बन सकते हैं।

मिथुन राशि
मित्रों से पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट संभव है। नौकरी या व्यवसाय में बदलाव की स्थिति बन सकती है। राजनीतिक क्षेत्र में उतार-चढ़ाव रहेगा। परिवार में हर्ष का वातावरण रहेगा।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली, अब इस दिन होगी बड़ी सुनवाई

कर्क राशि
घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। धार्मिक कार्यों पर खर्च बढ़ेगा। मानसिक शांति मिलेगी। राजनीति में सम्मान बढ़ेगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

सिंह राशि
कैरियर से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। कई रुकावट वाले काम पूरे होंगे। रोजगार और कारोबार में मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। गणेश जी की कृपा से मनोकामनाएं पूरी होंगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।

कन्या राशि
पारिवारिक तनाव दूर होगा। संतान से जुड़ी चिंताएं समाप्त होंगी। नौकरी में उन्नति या परिवर्तन के संकेत हैं। व्यापार में लाभ और नए कार्य की योजना बन सकती है।

तुला राशि
स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, लेकिन मानसिक तनाव कम होगा। संतान से जुड़ी चिंता बनी रह सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अचानक यात्रा के योग हैं। धीरे-धीरे संतान संबंधी परेशानियाँ भी हल होंगी।

वृश्चिक राशि
मानसिक तनाव रहेगा, पर संतान से सुखद समाचार मिलेगा। कामकाज में व्यस्तता बढ़ी रहेगी। अचानक धन लाभ होगा। राजनीति में पद व प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी और मित्रों से सहयोग मिलेगा।

यह भी पढ़ें -   2 दिसंबर को हल्द्वानी बनभूलपुरा को बनाया जीरो-ज़ोन, पूरे जिले का ट्रैफिक उल्टा-सीधा, जानिए किस रास्ते से मिल पाएगी मंज़िल

धनु राशि
घर-परिवार में आनंद का माहौल रहेगा। संतान से जुड़ी चिंताएं खत्म होंगी। किसी विशेष सम्मान की प्राप्ति संभव है। नौकरी में नए अवसर मिलेंगे। राजनीति में प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं।

मकर राशि
मानसिक तनाव कम होगा। संतान पक्ष से शुभ सूचना मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा। भूमि-भवन संबंधी कार्य शुरू कर सकते हैं। कैरियर से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।

कुंभ राशि
मित्रों से सहायता मिलेगी। स्वास्थ्य में गिरावट संभव है। नौकरी में बदलाव या स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। लेन-देन में सावधानी रखें। व्यर्थ यात्रा से बचें।

मीन राशि
अनावश्यक विवादों से दूर रहें। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। राजनीति में सम्मान और पद की प्राप्ति के योग हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अचानक यात्रा संभव है। धार्मिक गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी।

प्रस्तुतिः डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी। मोबाइल नंबर: 9410175498

Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440