समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आज़ दिनांक १२ नवम्बर २०२५ बुधवार का पंचांग श्रीसंवत २०८२ श्रीशाके १९४७ श्री सूर्य दक्षिणायन शरद ऋतु तुलार्क २७ गते कार्तिक मास चान्द्रमास से मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि बुधवार सूर्याेदय ६/३७ बजे सूर्यास्त ५/१३ बजे राहु काल १२ बजे से १/३० बजे तक।
आज़ भैरवाष्टमी पर्व पर भैरव जी का पूजन पाठ यज्ञ करने से समस्त रोग-शोक दूर होते हैं
राशि फल
मेष राशि
धार्मिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। व्यापार में सफलता मिलेगी और नया कार्य आरंभ करने के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखें, किंतु मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं।
वृष राशि
रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। राजनीति में पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी तथा अचानक यात्रा या स्थान परिवर्तन संभव है। रोजगार क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे।
मिथुन राशि
मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। नौकरी या व्यवसाय में परिवर्तन के संकेत हैं। राजनीति में उतार-चढ़ाव रह सकते हैं, किंतु पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
कर्क राशि
घर में शुभ कार्य की योजना बन सकती है। धार्मिक कार्यों में व्यय होगा जिससे मानसिक शांति प्राप्त होगी। राजनीति में मान-सम्मान बढ़ेगा और मित्रों से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं।
सिंह राशि
कैरियर से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी। रोजगार या व्यवसाय में संघर्ष के बाद शुभ परिणाम मिलेंगे। गणेश जी की कृपा से प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि होगी।
कन्या राशि
पारिवारिक तनाव समाप्त होगा। संतान से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। नौकरी में उन्नति तथा व्यापार में लाभ के योग हैं। नया कार्य आरंभ करना शुभ रहेगा।
तुला राशि
स्वास्थ्य को लेकर सावधानी आवश्यक है, पर मानसिक तनाव में कमी आएगी। संतान पक्ष को लेकर हल्की चिंता रह सकती है। धार्मिक कार्यों में सहभागिता बढ़ेगी तथा अचानक यात्रा संभव है।
वृश्चिक राशि
मानसिक तनाव रह सकता है, किंतु संतान से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी और अचानक धन लाभ के योग हैं। राजनीति में मान-सम्मान बढ़ेगा तथा मित्रों का सहयोग मिलेगा।
धनु राशि
पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। संतान से शुभ समाचार प्राप्त होगा। विशेष सम्मान मिलने की संभावना है। रोजगार या व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। राजनीति में पद लाभ संभव है।
मकर राशि
मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार में लाभ तथा भूमि या भवन संबंधी कार्य आरंभ हो सकते हैं। कैरियर क्षेत्र से जुड़ी शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है।
कुंभ राशि
मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा, किंतु स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में परिवर्तन या स्थानांतरण के योग हैं। धन संबंधी मामलों में सतर्कता आवश्यक है। अनावश्यक यात्राओं से बचें।
मीन राशि
व्यर्थ विवादों से दूरी बनाए रखें। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। राजनीति में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में सहभागिता बढ़ेगी तथा अचानक यात्रा के अवसर प्राप्त होंगे।
प्रस्तुतिः डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी। मोबाइल नंबर: 9410175498

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

