दुखदः सितारगंज में अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन युवकों की मौत, एक गंभीर

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रपुर/सितारगंज। उधम सिंह नगर जनपद के सितारगंज क्षेत्र में गुरुवार देर शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरिया रोड स्थित मलपुरी के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे जा रही रेडी (ठेला) को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि रेडी पर सवार तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल में अफसरों की समीक्षा बैठक में DM का सख्त संदेश, बोले-31 अक्टूबर तक बजट खर्च करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

मृतकों की पहचान शादाब, नाजिम और सुल्तान निवासी गौरीखेड़ा, सितारगंज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि इनमें से दो युवक सगे भाई थे। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उपजिला चिकित्सालय में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

यह भी पढ़ें -   निजी स्कूलों की फीस पर प्रशासन सख्त, 31 अगस्त को वेंडी पब्लिक स्कूल में होगी स्थलीय जांच

पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धौनी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440