आज 02 दिसम्बर 2025 मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन कैसा रहेगा आपका…

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आज़ दिनांक २ दिसम्बर २०२५ मंगलवार का पंचांग श्रीसंवत २०८२ श्रीशाके १९४७ श्री सूर्य दक्षिणायन हेमन्त ऋतु वृश्चिकार्क १७ गते मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि मंगलवार सूर्याेदय ६/५४ बजे सूर्यास्त ५/८ बजे राहु काल ३ बजे से ४/३० बजे तक अभिजीत मुहूर्त दिन में ११/४० बजे से १२/२८ बजे तक।
आज़ भौम प्रदोष व्रत होगा

राशि फल
मेष राशि

धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार में प्रगति होगी और कोई नया कार्य आरंभ करने का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट संभव है, लेकिन मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

वृष राशि
लंबे समय से रुके कार्य पूर्ण होंगे। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बढ़ेगी। राजनीति में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता रहेगी। अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं तथा रोजगार में बदलाव संभव है।

मिथुन राशि
मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। नौकरी या व्यवसाय में परिवर्तन की संभावनाएँ बन रही हैं। राजनीति में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी: डीजे वाले बाबू का रात 12.30 वाला ‘नाइट शो’ हुआ फ्लॉप, पुलिस ने कर दिया सिस्टम ऑफ!

कर्क राशि
घर में किसी शुभ या मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा और मानसिक शांति मिलेगी। राजनीति में सम्मान बढ़ेगा, मित्र सहयोग देंगे और स्वास्थ्य में सुधार होगा।

सिंह राशि
कैरियर संबंधी चिंताएँ दूर होंगी। पहले से अटके कार्य पूर्ण होंगे। रोजगार और व्यवसाय में कुछ संघर्ष रह सकता है। श्री गणेश जी का स्मरण करने से मनोकामनाएँ पूर्ण होने के योग हैं। स्वास्थ्य बेहतर होता दिखेगा।

कन्या राशि
पारिवारिक तनाव कम होगा। संतान संबंधी चिंताएँ दूर होंगी। नौकरी में उन्नति के साथ बदलाव संभव है। व्यापार में लाभ मिलेगा और किसी नए काम की योजना बन सकती है।

तुला राशि
स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। मानसिक तनाव कम होगा, परंतु संतान संबंधी चिंता रह सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और अचानक यात्रा के योग बनेंगे। बाद में संतान संबंधी चिंता भी दूर होगी।

वृश्चिक राशि
मानसिक तनाव बना रह सकता है, लेकिन संतान पक्ष से सुख मिलेगा। कामकाज में व्यस्तता अधिक रहेगी। अचानक धन लाभ संभव है। राजनीति में सम्मान बढ़ेगा तथा धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें -   संतरा खाने से मुंह, गले और पेट के कैंसर का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है

धनु राशि
पारिवारिक जीवन में प्रसन्नता रहेगी और संतान संबंधी चिंताएँ समाप्त होंगी। विशेष सम्मान मिलने के योग हैं। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। राजनीति में भी पद-प्रतिष्ठा का लाभ मिल सकता है।

मकर राशि
मानसिक तनाव घटेगा। संतान से शुभ सूचना मिलेगी। व्यापार में लाभ की संभावना है। भूमि-भवन संबंधी कार्य शुरू किए जा सकते हैं। करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिलने के योग हैं।

कुम्भ राशि
मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में कमजोरी आ सकती है। नौकरी में परिवर्तन या स्थान परिवर्तन संभव है। आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखें। व्यर्थ की यात्राओं से बचें।

मीन राशि
अनावश्यक विवादों से दूरी रखें। परिवार में खुशी रहेगी। राजनीति में सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी और अचानक यात्रा की संभावना है। धार्मिक गतिविधियों में व्यस्तता भी बढ़ेगी।

प्रस्तुतिः डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी। मोबाइल नंबर: 9410175498

Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440