समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आज़ दिनांक ११ नवम्बर २०२५ मंगलवार का पंचांग श्रीसंवत २०८२ श्रीशाके १९४७ श्री सूर्य दक्षिणायन शरद ऋतु तुलार्क २६ गते कार्तिक मास चान्द्रमास से मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि मंगलवार सूर्याेदय ६/३७ बजे सूर्यास्त ५/१४ बजे राहु काल ३ बजे से ४/३० बजे तक अभिजीत मुहूर्त दिन में ११/४० बजे से १२/२८ बजे तक
राशि फल
मेष राशि
धार्मिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी। अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में सफलता मिलने के साथ नया कार्य आरंभ कर सकते हैं। स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट संभव है, किंतु मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
वृष राशि
रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। राजनीति में पद एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। अचानक यात्रा या स्थान परिवर्तन संभव है। रोजगार के क्षेत्र में भी परिवर्तन के योग हैं।
मिथुन राशि
मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। नौकरी या व्यवसाय में परिवर्तन की संभावना बन रही है। राजनीति में उतार-चढ़ाव संभव हैं, लेकिन पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी।
कर्क राशि
किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। धार्मिक कार्यों में व्यय होगा और मानसिक शांति प्राप्त होगी। राजनीति में प्रतिष्ठा बढ़ेगी, मित्रों से सहयोग मिलेगा तथा स्वास्थ्य में सुधार होगा।
सिंह राशि
कैरियर से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी। रोजगार व व्यवसाय में कुछ संघर्ष रह सकता है, परंतु श्री गणेश जी का स्मरण शुभ फल देगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
कन्या राशि
पारिवारिक जीवन में तनाव समाप्त होगा। संतान से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। नौकरी में उन्नति के साथ व्यापार में लाभ के योग हैं। नए कार्य की योजना सफल हो सकती है।
तुला राशि
स्वास्थ्य में गिरावट संभव है, लेकिन मानसिक तनाव दूर होगा। संतान से संबंधित कुछ चिंता बनी रह सकती है। धार्मिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी और अचानक यात्रा के योग हैं।
वृश्चिक राशि
मानसिक तनाव रह सकता है, परंतु संतान से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। अचानक धन लाभ की संभावना है। राजनीति में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा।
धनु राशि
पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। संतान से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। कोई विशेष सम्मान मिलने के योग हैं। रोजगार या व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं, राजनीति में पद लाभ संभव है।
मकर राशि
मानसिक तनाव दूर होगा। संतान से संबंधित शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा तथा भूमि या भवन से जुड़े कार्य आरंभ हो सकते हैं। कैरियर को लेकर भी सकारात्मक समाचार मिल सकता है।
कुम्भ राशि
मित्रों से सहयोग मिलेगा, किंतु स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। नौकरी में परिवर्तन या स्थानांतरण संभव है। धन लेन-देन में सावधानी रखें और अनावश्यक यात्रा से बचें।
मीन राशि
व्यर्थ विवादों से दूर रहें। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। राजनीति में पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में भागीदारी के अवसर मिलेंगे और अचानक यात्रा संभव है।
प्रस्तुतिः डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी। मोबाइल नंबर: 9410175498

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

