समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आज़ दिनांक २६ नवम्बर २०२५ बुधवार का पंचांग श्रीसंवत २०८२ श्रीशाके १९४७ श्री सूर्य दक्षिणायन हेमन्त ऋतु वृश्चिकार्क ११ गते मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि बुधवार सूर्याेदय ६/४९ बजे सूर्यास्त ५/८ बजे राहु काल १२ बजे से १/३० बजे तक
राशि फल
मेष राशि
आध्यात्मिक व धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। अचानक धन मिलने के संकेत हैं। व्यापार में प्रगति होगी और नया काम शुरू करने का अवसर मिल सकता है। सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी रखें, परंतु मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।
वृष राशि
पुराने कार्य पूरे होकर राहत देंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। राजनीति में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। अचानक यात्रा का योग बनेगा। रोजगार में परिवर्तन संभव है।
मिथुन राशि
मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट संभव है। नौकरी या व्यवसाय में बदलाव के संकेत हैं। राजनीति में उतार-चढ़ाव रह सकते हैं, लेकिन परिवार से सुख मिलेगा।
कर्क राशि
घर में किसी शुभ या मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। धार्मिक कार्यों पर व्यय होगा और मानसिक शांति प्राप्त होगी। राजनीति में सम्मान मिलेगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा और स्वास्थ्य में सुधार होगा।
सिंह राशि
कैरियर से जुड़ी चिंताएं कम होंगी। कुछ अधूरे कार्य पूरे होंगे। रोजगार और व्यापार में थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। भगवान श्री गणेश जी की कृपा से मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। स्वास्थ्य बेहतर होगा।
कन्या राशि
परिवार में चल रहा तनाव दूर होगा। संतान से संबंधित चिंता समाप्त होगी। रोजगार में उन्नति और परिवर्तन के योग हैं। व्यापार में लाभ होगा और नए कार्य की योजना बन सकती है।
तुला राशि
स्वास्थ्य का ध्यान रखें, हल्की गिरावट के आसार हैं। मानसिक तनाव कम होगा। संतान को लेकर चिंता बनी रह सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी। अचानक यात्रा हो सकती है और संतान पक्ष से राहत भी मिलेगी।
वृश्चिक राशि
मानसिक तनाव महसूस हो सकता है, पर संतान से संबंधित चिंता दूर होगी। कार्यों में व्यस्तता अधिक रहेगी। अचानक धन प्राप्ति के योग हैं। राजनीति में सम्मान बढ़ेगा और मित्रों से सहयोग मिलेगा।
धनु राशि
घर-परिवार में खुशियां मिलेंगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। किसी विशेष सम्मान की प्राप्ति संभव है। रोजगार के नए अवसर बनेंगे। राजनीति में लाभ और प्रतिष्ठा बढ़ने की संभावना है।
मकर राशि
मानसिक तनाव कम होगा। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा और संपत्ति से जुड़े कार्य शुरू कर सकते हैं। करियर में भी सकारात्मक खबर मिल सकती है।
कुम्भ राशि
मित्रों का सहयोग मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी या स्थान परिवर्तन की संभावना है। लेन-देन में सावधानी रखें। अनावश्यक यात्राओं से बचें, समय और धन की बचत होगी।
मीन राशि
बेकार के विवादों से दूरी बनाए रखें। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। राजनीति में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और अचानक यात्रा के योग भी बनते दिख रहे हैं। पूजापाठ या धार्मिक गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी।
प्रस्तुतिः डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी। मोबाइल नंबर: 9410175498

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

