12 अक्टूबर 2025 बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन कैसा रहेगा आपका…

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आज़ दिनांक १२ नवम्बर २०२५ बुधवार का पंचांग श्रीसंवत २०८२ श्रीशाके १९४७ श्री सूर्य दक्षिणायन शरद ऋतु तुलार्क २७ गते कार्तिक मास चान्द्रमास से मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि बुधवार सूर्याेदय ६/३७ बजे सूर्यास्त ५/१३ बजे राहु काल १२ बजे से १/३० बजे तक।
आज़ भैरवाष्टमी पर्व पर भैरव जी का पूजन पाठ यज्ञ करने से समस्त रोग-शोक दूर होते हैं

राशि फल

मेष राशि
धार्मिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। व्यापार में सफलता प्राप्त होगी और नया कार्य प्रारंभ करने के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखें, किंतु मान-सम्मान में वृद्धि के संकेत हैं।

वृष राशि
रुके हुए कार्यों में गति आएगी। पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। राजनीति में पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी तथा अचानक यात्रा या स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। रोजगार क्षेत्र में भी नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   सांसद अजय भट्ट ने विकास कार्यों की समीक्षा की, गोला पुल की सुरक्षा और बिजली सेवाओं पर सख्त निर्देश

मिथुन राशि
मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नौकरी या व्यवसाय में परिवर्तन संभव है। राजनीति में उतार-चढ़ाव के बावजूद पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

कर्क राशि
घर में शुभ कार्य की योजना बन सकती है। धार्मिक कार्यों में व्यय होगा जिससे मानसिक शांति प्राप्त होगी। राजनीति में मान-सम्मान बढ़ेगा और मित्रों से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

सिंह राशि
कैरियर संबंधी चिंताएं दूर होंगी। रुके हुए कार्यों में प्रगति के संकेत हैं। रोजगार या व्यवसाय में कुछ संघर्ष रह सकता है, परंतु गणेश जी की कृपा से शुभ परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्य में सुधार संभव है।

कन्या राशि
पारिवारिक तनाव समाप्त होगा। संतान से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। नौकरी में उन्नति तथा व्यापार में लाभ के योग हैं। नए कार्य की शुरुआत शुभ परिणाम दे सकती है।

तुला राशि
स्वास्थ्य को लेकर सावधानी आवश्यक है, लेकिन मानसिक तनाव कम होगा। संतान से संबंधित हल्की चिंता बनी रह सकती है। धार्मिक कार्यों में सहभागिता बढ़ेगी तथा अचानक यात्रा के संकेत हैं।

वृश्चिक राशि
मानसिक तनाव रह सकता है, किंतु संतान से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। अचानक धन लाभ संभव है। राजनीति में मान-सम्मान बढ़ेगा और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें -   ‘असिस्टेंट होम स्टे मेनेजर’ की प्रतिभागी पुस्तिका एवं प्रशिक्षक पुस्तिका का लोकार्पण

धनु राशि
पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। विशेष सम्मान मिलने की संभावना है। रोजगार या व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं। राजनीति में पद लाभ संभव है।

मकर राशि
मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ तथा भूमि या भवन संबंधी कार्य आरंभ हो सकते हैं। कैरियर के क्षेत्र से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है।

कुम्भ राशि
मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा, किंतु स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक है। नौकरी में परिवर्तन या स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। धन संबंधी मामलों में सतर्क रहें और अनावश्यक यात्राओं से बचें।

मीन राशि
व्यर्थ विवादों से दूरी बनाए रखें। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। राजनीति में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में सहभागिता बढ़ेगी तथा अचानक यात्रा के अवसर मिल सकते हैं।

प्रस्तुतिः डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी। मोबाइल नंबर: 9410175498

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440