हल्द्वानी में बैंक में आग से हड़कंप, दमकल ने समय रहते पाया काबू

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। रविवार को हल्द्वानी में एक बैंक शाखा में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। देवलचौड़ स्थित कुर्मांचल बैंक की शाखा में लगी आग से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग को फैलने से रोका और कुछ ही समय में उस पर काबू पा लिया।

आग की चपेट में आने से बैंक को काफी नुकसान हुआ है। कई जरूरी दस्तावेज और फाइलें जलकर नष्ट हो गईं। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया। घटना के दौरान दमकल विभाग और पुलिस के कई अधिकारी व कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   पेपर लीक और छात्रों पर कार्रवाई को लेकर राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग, उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने सौंपा प्रार्थना पत्र
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440