साझेदार पर लगाया रकम उड़ाने का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बुजुर्गों की कहावत है कि सांझे की हांडी चौराहे पर फूटती है इसलिए कभी भी सांझे का व्यापार नहीं करना चाहिए। इसमंे कहीं न कहीं नुकसान होने की संभावना अधिक होती है। ऐसा ही एक मामला आज पुलिस के पास आया जिसमें महिला ने अपने साझेदार के ऊपर रकम उड़ाने की बात कही है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंप उक्त साझेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच प्रारम्भ कर दी है।
आवास विकास निवासी रंजीत कौर पत्नी गगनदीप द्वारा पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि वह मोहित गुप्ता के साथ मिलकर व्यापार करती थी। महिला का आरोप है कि मोहित ने बीते दिन व्यापार में से कुछ रकम उड़ा दी। पता लगने पर पीड़िता ने अपने साझेदार के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की गुहार लगाई है पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   नवरात्र पर सख्त आदेशः 19 से 27 मार्च तक ‘मीट-मांस पूरी तरह बैन’, उल्लंघन पर भारी जुर्माना

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440