-बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं को दिये एकजुटता के टिप्स
समाचार सच, लालकुआं/नैनीताल। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसियों ने बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर 2022 के विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। नगर कांग्रेस कार्यालय के प्रांगण में कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय सचिव मंजू तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से देश की जनता त्रस्त है। जहां एक ओर देश के किसान कृषि कानूनों के खिलाफ अनशन में बैठे हैं। वहीं चमोली में आई आपदा के दौरान लापता और टनल में फंसे लोगों को तलाश करने में राज्य सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करते हुए भाजपा सरकार की विफलताओं से क्षेत्रवासियों को अवगत करायें। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने कहा कि भाजपा शासनकाल में पहली बार डीजल-पेट्रोल के दाम उच्चतम स्तर पर पहुंचे हैं जिसके चलते महंगाई का और अधिक तेजी से बढ़ना तय है। बैठक के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आशा बिष्ट ने संगठन में और अधिक महिलाओं को जोड़ने का सुझाव दिया। लालकुआं नगर के प्रभारी विजय चंद्रा ने कहा कि एक माह के भीतर लालकुआं क्षेत्र के 18 बूथों में अध्यक्षों और उनकी कार्यकारिणी का हर हाल में चुनाव कर दें ताकि इसके बाद बूथों की मजबूती के लिए कार्य किया जा सके। इस दौरान कांग्रेस नगर अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा, राजेंद्र सिंह खनवाल, बीना जोशी, नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद सिंह, संध्या डालाकोटी, एससी विभाग के जिलाध्यक्ष इंद्रपाल आर्या, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, रविशंकर तिवारी, भुवन पांडे, जीवन कबड्वाल, डॉ. बालम सिंह बिष्ट, एनके कपिल, हेमंत पांडे, दीपक बत्रा, फिरोज खान, निसार अहमद, गुरदयाल सिंह मेहरा, हरेंद्र क्वीरा, खीमानंद दुम्का और मीना रावत आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












