पेट्रोल पंप संचालक ने पांच युवकों पर लगाया गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पेट्रोल पंप संचालक ने पांच युवकों पर परिसर में घुसकर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने तहरीर सौंप उक्त युवकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रामपुर रोड, मानपुर उत्तर में पैट्रोल पंप चलाने वाले सरिल गोयल ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया है कि बीती रात नरेन्द्र सिंह सतवाल उर्फ निक्की अपने चार-पांच साथियों के साथ कार संख्या यूके 04एबी-0778 में सवार होकर उनके पंप पर आ धमका और बेवजह गाली गलौज करने लगा। इतना नहीं वह उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। तहरीर में यह भी आरोप है कि उसने पंप की मशीनें तोड़ने की धमकी भी दी है।
पीड़ित ने पुलिस को सौंपी तहरीर में यह भी बताया है कि नरेंद्र पूर्व में भी पंप को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से जलती हुई सिगरेट लेकर पंप पर आ चुका है। उसने आरोपियों से अपने को जानमाल का खतरा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   17 फरवरी 2026 मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440