रानीबाग-अमृतपुर मार्ग पर खाई में गिरी पिकप, दो की मौत, चालक गंभीर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। रानीबाग-अमृतपुर मार्ग में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां छोटा कैलाश जा रहा पिकप वाहन गहरी खाई में जा समाया। इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि चालक घायल बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार सोमवार को छोटा कैलाश को जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर 50 मीटर खाई में जा गिरी। वाहन के खाई में गिरने से 50 वर्षीय बिशन दत्त पांडे निवासी भौर्सा और मनीष पडलिया निवासी बानना की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं चालक धीरज घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए हल्द्वानी एसटीएच भेजा गया। वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेजा जा रहा है। इस घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440