जोशीमठ मामले पर PM मोदी ने CM धामी से की बात, हर संभव मदद का आश्वासन दिया

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड के जोशीमठ शहर में जहां भू-धंसाव से चिंता बढ़ती जा रही है। वहीं हजारों की संख्या में लोग बेघर हो गए। गुस्साए लोगों ने जिसका जमकर प्रदर्शन किया। जिसके बाद सीएम धामी (CM Dhami) वहां जायजा लेने पहुंचे थे। क्षेत्र में जानमाल की सुरक्षा के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। तो वहीं पीएम मोदी (PM Modi) ने भी सीएम धामी से फोन पर बात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। इस बीच जोशीमठ आपदा पर प्रधानमंत्री कार्यालय PMO ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जोशीमठ पर पीएमओ भी नजर बनाए हुए हैं। जोशीमठ (Joshimath) पर पीएमओ आज एक उच्च स्तरीय बैठक करेगा। जोशीमठ के जिला पदाधिकारी भी इस मुद्दे पर वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मौजूद रहेंगे। वीसी के माध्यम से उत्तराखंड के वरिष्ठ अधिकारी भी समीक्षा में शामिल होंगे।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर वार्ता कर जोशीमठ के संदर्भ में प्रभावितों की सुरक्षा व पुनर्वास हेतु उठाए गए कदमों एवं समस्या के समाधान हेतु तात्कालिक तथा दीर्घकालिक कार्य योजना की प्रगति के विषय में जानकारी ली।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 30 अक्टूबर 2026, शुक्रवार | कार्तिक कृष्ण पंचमी आज, कई राशियों के लिए धन और तरक्की के योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल

जोशीमठ संकट में पीएमओ की हाईलेवल मीटिंग ये दर्शाती है कि मामला कितना गंभीर है। मुख्यमंत्री ने पीडितों की मदद के लिए आपदा मानकों से हट कर भी मदद किए जाने व CSR के तहत भी राहत की व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने जोशीमठ को भूस्खलन एवं भू-धंसाव (landslides) क्षेत्र घोषित करने के साथ ही जिलाधिकारी (DM) चमोली को आपदा मद से 11 करोड़ रूपए की अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराई है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर निदेशक राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र हैदराबाद तथा निदेशक भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान से जोशीमठ क्षेत्र की सेटेलाइट इमेज व उनका अध्ययन कर विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।

यह भी पढ़ें -   कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर!

PM Modi talks to CM Dhami on Joshimath case, assures all possible help

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440