पीएनबी के मुख्य प्रबंधक पर धोखाधड़ी का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य प्रबंधक व अन्य पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित ने पुलिस में तहरीर दी है। आरोप है कि बैंक ने कार की रजिस्ट्री कराने के नाम पर सीज की गई कार की पूरी रकम वसूल ली और कार उसके नाम ही नहीं की। अब उसे टहलाया जा रहा है।

छतरपुर रुद्रपुर निवासी पंकज काण्डपाल पुत्र पूरन चन्द काण्डपाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 30 मार्च 2023 को पंजाब नेशनल बैंक का रिकवरी एजेन्ट कमल प्रकाश उसके पास आया और बताया कि किच्छा वार्ड आठ में रहने वाली प्रियंका उप्रेती पुत्री भगवती प्रसाद के नाम वाहन हुंडई की बरना कार संख्या यूके06बीबी- 9702 रजिस्टर्ड है। बताया कि बैंक का लोन नहीं चुका पाने की वजह से उनके वाहन सीज कर दिया गया है। प्रियंका कांडपाल पर पीएनबी का 8 लाख 41 हजार 687 का बकाया है। बैंक उस वाहन को अपनी वसूली के लिए बेच रहा है। इस संबंध में रेलवे बाजार हल्द्वानी स्थित बैंक की शाखा में पहुंच और पूरी जानकारी ली। जिसके बाद बैंक के मुख्य प्रबंधक उमाशंकर तिवारी से मुलाकात कर पूरी जानकारी ली।

यह भी पढ़ें -   चैत्र नवरात्रि 2026: 5वें दिन मां सकन्दमाता की पूजा होगी, जानिए पूजन विधि महत्व और मंत्र

आरोप है कि बैंक ने उनसे वाहन खरीद के नाम पर 8 लाख 41 हजार 687 रूपए की ले ली और वाहन उसके नाम करने का भरोसा दिया। उनकी ओर से वाहन के कागजात सहित अन्य दस्तावेज भी उसे दे दिए। कई महीने बीता जाने के बाद भी वाहन के कागज उसके नाम ट्रांसफर नहीं हो पाए हैं और बैंक की ओर से टाला मटोली की जा रही है। पीड़ित पंकज कांडपाल का कहना है कि उसने जब इस संबंध मंे बैंक प्रबंधक से जानकारी ली तो उन्होंनेे भी बेतुका सा जवाब दे दिया। आरोप है कि बैंक प्रबंधन ने उसे गुमराह किया है। पीड़ित ने पुलिस ने बैंक के मुख्य प्रबन्धक उमाशंकर तिवारी, कमल प्रकाश, प्रियंका उप्रेती, सूरज बिनवाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440