Police and SDRF team carried out rescue operation, found dead body of a person who was swept away in Sher Nallah
समाचार सच, हल्द्वानी/चोरगलिया। बीती रात्रि शेर नाले के उफान में आए व्यक्ति को पुलिस ने एसडीआरएफ टीम के साथ मिलकर उसके शव को चोरगलिया क्षेत्र से बरामद किया।
ज्ञात हो कि बीती रात चालक त्रिलोक सिंह पुत्र शिव सिंह निवासी त्रिलोकपुर दानी (दानीबंगर) गौलापार चोरगलिया व विनोद जोशी पुत्र प्रयागदत्त जोशी निवासी मदनपुर गौलापार छोटा हाथी संख्या यूके04सीबी-7380 मंे सितारगंज से हल्द्वानी की ओर आ रहे थे। इसी बीच उनका छोटा हाथी वाहन का एक टायर शेरनाला पर सड़क से नीचे उतर गया जिस कारण वाहन चालक त्रिलोक सिंह व विनोद जोशी वाहन को वही खड़ा कर नाले को पैदल-पैदल पार कर आगे चले गये थे। तभी चालक त्रिलोक को ध्यान आया कि उसका मोबाईल छोटा हाथी में ही रह गया है जिस कारण वह मोबाईल फोन को लेने के लिए जा रहा था तभी उसका पैर फिसल गया और वह शेर नाले में गिर कर बह गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल महोदय के निर्देशानुसार एसपी सिटी हरबन्स सिंह, क्षेत्राधिकारी लालकुंआ श्रीमती संगीता के दिशा निर्देशन में थाना चोरगलिया पुलिस व स्थानीय लोगो तथा एसडीआरएफ के साथ सर्च अभियान चलाया गया। सर्च ऑपरेशन में त्रिलोक सिंह का शव रैखाल खत्ता चोरगलिया के पास नाले में मिला जिसके पंचनामा की कार्यवाही की जा रही है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



