समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस और एसओजी की टीम ने सफलता प्राप्त करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब से भरी पिकअप को पकड़ा, चालक को गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर दिया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे मादक पदार्थ व नशाखोरी तथा अवैध शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत काठगोदाम थाना पुलिस और एसओजी की टीम ने चैकिंग के दौरान भीमताल पुल से करीब 200 मीटर आगे वाहन संख्या यूके -04 सीबी-3430 पिकअप को चैक किया, वाहन से 45 पेटी अंग्रेजी शराब व 96 पेटी बियर बरामद हुई। पुलिस ने अवैध शराब व बियर ले जा रहे वाहन चालक निवासी देवरामपुर हल्दूचौड़ थाना लालकुंआ को अवैध शराब ले जाते हुए गिरफ्तार किया। युवक के खिलाफ काठगोदाम थाने में आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी सुधीर कुमार, उप निरीक्षक भुवन सिंह राणा, कांस्टेबल मोहन जुकरिया, बिजेन्द्र सिंह, दीपक अरोरा, कुन्दन कठायत, विरेन्द्र चौहान, अशोक रावत शामिल थे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



