सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 03 जुआरियो को किया पुलिस ने गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Police arrested 03 gamblers gambling in public place

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास नगदी भी बरामद की। तीनों के खिलाफ जुआ एक्ट के अन्तर्गत मामला दर्ज किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के निर्देशानुसार जनपद में चलाये जा रहे अवैध जुआ/सट्टा के विरुद्ध चलाये अभियान के अन्तर्गत एसपी सिटी हरबंस सिंह, क्षेत्राधिकारी भूपेन्द्र सिंह धौनी के दिशा निर्देशों में थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 03 जुआरियों को सार्वजनिक स्थान गौला पार्किंग के निकट से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से नगदी 2230 रूपये व ताश की गड्डी बरामद की गयी। पकड़े गये जुआरियों ने अपना नाम मो0 इग्लास पुत्र फूल खान निवासी ला0न0 18, मौ0 आरिस पुत्र सदाकत हुसैन निवासी ला0 न0 17, मौ0 तालिब पुत्र मो0 नसीम निवासी ला0 न0 16 बताया। पुलिस ने इनके खिलाफ बनभूलपुरा थाने में जुआ एक्ट के अन्तर्गत मामला दर्ज किया।

यह भी पढ़ें -   विश्वविद्यालय परिसर में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गार्ड पकड़ा गया

पुलिस टीम में कानि0 मुन्ना सिंह, परवेज अली, दिलशाद अहमद शामिल थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440