गैंग बनाकर सट्टे का अवैध कारोबार करने वाले 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, रामनगर। गैंग बनाकर सट्टे का अवैध कारोबार करने वाले 3 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके ऊपर गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्रवाई की है। पुलिस को काफी समय से सूचनाएं मिल रही थी कि वसीम खान, विष्णु अग्रवाल, राहुल टम्टा द्वारा सट्टा/ जुआ कराने का अवैध कारोबार को बढ़ावा दे रहे हैं। प्राप्त सूचनाओं पर पुलिस ने अभियुक्तों के विरुद्ध विगत में कई मामले दर्ज किये थे। पुलिस के अनुसार तीनों गैंग बनाकर कार्य कर रहे थे तथा अभियुक्त वसीम खान उपरोक्त उक्त गैंग के लीडर के रुप में कार्य कर रहा है इनके द्वारा सट्टे व जुए का अवैध कारोबार कर काफी धन सम्पदा अर्जित की गयी थी। तीनों अभियुक्तगण अभ्यस्त अपराधी हैं गैंग लीडर वसीम खान के विरुद्ध थाना स्थानीय पर पूर्व में हत्या, हत्या का प्रयास, बल्बा करने, सार्वजनिक अधिनियम सहित कुल 28 अभियोग अभियुक्त विष्णु अग्रवाल के विरुद्ध 10 अभियोग, अभियुक्त राहुल टम्टा के विरुद्ध 07 अभियोग पंजीकृत हैं।

यह भी पढ़ें -   25 फरवरी 2026 बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

पुलिस टीम में एसएचओ अरूण कुमार सैनी, व0उ0नि0 अनीश अहमद, उ0नि0 तारा सिंह राणा, का0 विनीत चौहान, संजय दोसाद, राजेन्द्र पुण्डीर, का0 संजय सिंह, म0का0 संदीप रानी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -   विशेषज्ञ डॉक्टर को धमकी देने का आरोप: भीमताल विधायक पर गंभीर सवाल
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440