संविदा रेलवे कर्मी को पुलिस ने सट्टा पर्ची व हजारों की रकम के साथ किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। लालच आदमी को इस मुकाम तक ले जाता है कि वह अपनी रेलवे में संविदा कर्मी व्यक्ति भी इस लालच से बच नहीं पाया, करोड़पति बनने की चाह में सट्टे की दलदल में फंसकर लोगों को सट्टा खिलाते हुए काठगोदाम पुलिस ने गिरफ्तार किया। संबंधित धारा में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारी चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने-अपने थाना चौकी क्षेर्गत सघन चेकिंग अभियान चलाकर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम करने तथा जुआरियों सटोरियों के विरुद्ध कार्यवाही, यातायात के नियमों का उल्लंघन करने की विरुद्ध कार्यवाही तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु उचित दिशा निर्देश दिए गए हैं।
काठगोदाम पुलिस के अनुसार रविवार की सांय थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक के नेतृत्व में चीता कर्मचारीगणों द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत में शांति व्यवस्था कानून व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम करने हेतु चेकिंग कर रहे थे इसी दौरान रेलवे में संविदा पर कार्यरत अभियुक्त आसिफ पुत्र हिप्पी खान निवासी गौला बैराज थाना काठगोदाम को गौला बैराज के पास सट्टे की खाईबाड़ी करते हुये गिरफ्तार किया गया पुलिस ने उसके कब्जे से सट्टे में लगाए गए पैसे 2390/- रू व पेन, सट्टे की पर्ची भी बरामद की गई। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति पूर्व में भी सट्टे की खाईबाड़ी करते हुये गिरफ्तार किया जा चुका है ।

यह भी पढ़ें -   16 मार्च २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440