क्षेत्र में घूम रहे जिला बदर अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने क्षेत्र में घूम रहे एक जिला बदर अपराधी को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया है।
जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा थाना पुलिस बीती रात क्षेत्र में गश्त पर थी इसी दौरान उन्हें लाइन नंबर 17 में एक युवक संदिग्धावस्था में खड़ा नजर आया। शक होने पर पुलिस ने उससे पूछताछ की तो वह जिलाबदर अपराधी निकला। पुलिस का कहना है कि आरोपित को 28 जुलाई को जिला बदर किया गया था। बावजूद इसके वह क्षेत्र में घूम रहा था। पकड़े गये आरोपी का नाम शाहबुद्दीन उर्फ शाबू कसाई पुत्र अलाउद्दीन उर्फ मुन्ना निवासी इन्द्रानगर ठोकर आस्थाना मस्जिद है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में महावीर जयंती की छुट्टी बदली, 30 मार्च को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440