समाचार सच, हल्द्वानी। जिलाबदर होने के बाद भी क्षेत्र में घूम रहे अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।
बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार मलिक का बगीचा इन्द्रानगर निवासी शाकिर पुत्र नजाकत को 8 अप्रैल को जिला बदर किया गया था। बावजूद इसके वह क्षेत्र में घूम रहा था। बीती रात मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



