मोबाइल झपटने के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महिला को धमका कर मोबाइल झपटने के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को संबंधित धाराओं में कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है। हीरानगर में रहने वाली लक्ष्मी देवी पत्नी नीरज कुमार बीती शाम किसी काम से नवाबी रोड गई हुई थी। जहां बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें धमका कर मोबाइल फोन झपट लिया था। जब तक महिला कुछ समझ पाती झपट्टा मार आंखों से ओझल हो चुके थे। इस मामले में पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात झपट्टा मारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। झपट्टा मारों की पहचान के लिए पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इस आधार पर दोनों को चिन्हित कर लिया गया। इधर हीरानगर चौकी पुलिस ने क्रियाशाला के पास से झपट्टामारों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के पास से महिला से झपटा गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है। पुलिस पकड़े गये आरोपियों का अपराधिक इतिहास खंगाल रही है। वारदात में प्रयुक्त बाइक को सीज कर दिया गया है। आरोपियों को संबंधित धाराओं में कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें -   04 मई 2026 बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440