हत्या के प्रयास में लिप्त ईनामी अभियुक्त को पुलिस ने मथुरा से किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/भीमताल। थाना पुलिस ने क्षेत्रार्न्तगत हत्या के प्रयास में लिप्त अभियुक्त को मथुरा उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ दर्ज मुकदमे के अन्तर्गत कार्रवाई की है।
ज्ञात हो कि 26 अपै्रल 2023 को थाने में दर्ज मुकदमे की जांच उपनिरीक्षक जसवीर सिंह द्वारा की जा रही थी इसी के अन्तर्गत उपरोक्त अभियोग से संबंधित दोनों नामजद अभियुक्त घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे थे पुलिस द्वारा उनकी गिरफ्तारी के लगातार प्रयास किए जा रहे थे। अभियुक्त उपरोक्त कि शीघ्र अति शीघ्र गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने विगत माह में 5000 रुपए के ईनाम की घोषणा की गई थी। क्षेत्राधिकारी भवाली नितिन लोहनी के नेतृत्व में थानाध्यक्ष भीमताल विरेन्द्र सिंह बिष्ट के दिशा-निर्देशन मे थाना पुलिस द्वारा अभियुक्त के संबंध में पुख्ता जानकारी हासिल करते हुए घटना में शामिल एक अभियुक्त राहुल को विगत 1 अगस्त को भरतपुर (राजस्थान) से गिरफ्तार कर लिया था। जबकि दूसरे अभियुक्त उत्तम सिंह को थाना कोसीकलां जनपद मथुरा, उत्तर प्रदेश सं उपनिरीक्षक जसवीर सिंह के साथ प्रकाश चंद्र ने आज गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें -   आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल में योग सेहत का संदेश, विद्यार्थियों ने लिया नियमित अभ्यास का संकल्प

Police arrested reward accused involved in attempted murder from Mathura

यह भी पढ़ें -   गौलापार ट्रेंचिंग ग्राउंड से हटेंगे कूड़े के पहाड़, 9 करोड़ की योजना से मिलेगा प्रदूषण से छुटकारा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440