समाचार सच, हल्द्वानी। अवैध शराब के साथ पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसे आबकारी अधिनियम में निरूद्घ किया गया है। बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार बीती रात मुखबिर से सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के पास एक युवक शराब की खेप लेकर जा रहा है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मुखबिर के बताये स्थान पर छापा मार दिया। इस दौरान पुलिस को एक युवक संदिग्धावस्था में खड़ा दिखाई दिया। तलाशी में उसके थैले से 45 अध्धे अंग्रेजी शराब के बरामद हुए। इस पर तस्कर सूरज राम पुत्र लक्ष्मण राम निवासी खैरानी, लालकुआं को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार पकड़ा गया तस्कर लंबे समय से शराब तस्करी में संलिप्त रहा है। वह ठेकों से शराब खरीदने के बाद उसे रात्रि में महंगे दामों में बेचने का काम करता है। पुलिस ने तस्कर को आबकारी अधिनियम में कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया है।


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


