समाचार सच, हल्द्वानी। शराब परोसते रेस्तरां संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ पुलिस ने आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज किया है।
काठगोदाम थाना पुलिस के अनुसार बीती रात चित्रशिला गेट के निकट स्थित जय भवानी फास्ट फूड सेंटर के नाम से रेस्तरां का संचालित हो रहा था पुलिस को सूचना मिली कि वहां पर आने वाले ग्राहकों को शराब परोसी जा रही है। पुलिस ने इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए रेस्तरां संचालक कमल साह पुत्र स्व. भवानी लाल साह निवासी शीतलापुरी रानीबाग को अवैध शराब परोसते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने संचालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज किया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















