अवैध कच्ची शराब के जखीरे के साथ पुलिस ने किया तस्कर को गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, लालकुआं। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा प्रचलित अवैध नशे के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं, श्री डी.आर. वर्मा के दिशा- निर्देशन एवम उपनिरीक्षक गुरविंदर कौर चौकी प्रभारी बिंदुखत्ता के नेतृत्व में बीती रात्रि चौकी बिंदुखत्ता क्षेत्र अंतर्गत कांस्टेबल कमल बिष्ट व कांस्टेबल राजेश कुमार द्वारा मेहता जनरल स्टोर के पास संजय नगर फर्स्ट बिंदुखत्ता लालकुआं से एक व्यक्ति विक्रम आर्य, पुत्र राजन राम आर्य,निवासी संजय नगर फर्स्ट बिंदुखत्ता लालकुआं उम्र 21 वर्ष को 42 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया तथा शराब तस्करी में प्रयुक्त की जा रही मोटर साइकिल को एम.वी. एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया है। जिस आधार पर अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा-60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया है।

यह भी पढ़ें -   आज ‘अर्थ आवर’ पर एक घंटे के लिए रोशनी होगी बंद, पर्यावरण बचाने का संदेश देगा उत्तराखंड

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440