आज ‘अर्थ आवर’ पर एक घंटे के लिए रोशनी होगी बंद, पर्यावरण बचाने का संदेश देगा उत्तराखंड

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून डेस्क। आज शनिवार, 28 मार्च को ‘अर्थ आवर’ के अवसर पर उत्तराखंड समेत पूरे देश में एक घंटे के लिए गैर-जरूरी लाइट्स बंद रखी जाएंगी। भारत में इसका समय रात 8.30 बजे से 9.30 बजे तक निर्धारित किया गया है।

प्रदेश सरकार ने सभी सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और आम नागरिकों से इस अभियान में भागीदारी निभाने की अपील की है। इस दौरान अनावश्यक बिजली उपकरणों को बंद कर ऊर्जा संरक्षण का संदेश दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज: 13 जून तक पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश, मैदानी इलाकों में भी राहत के आसार

इस वर्ष ‘अर्थ आवर’ की 20वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। इसका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। एक घंटे के इस प्रतीकात्मक ब्लैकआउट से बिजली की बचत के साथ-साथ जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता कम करने का संदेश भी दिया जाता है।

यह भी पढ़ें -   कोसी बैराज में दर्दनाक हादसाः नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत, परिवारों में मातम

‘अर्थ आवर’ यह याद दिलाता है कि छोटे-छोटे प्रयास भी पर्यावरण संरक्षण में बड़ा योगदान दे सकते हैं। यह अभियान दुनिया भर के लोगों को एक साझा उद्देश्य के लिए जोड़ता है और पृथ्वी की रक्षा की सामूहिक जिम्मेदारी का एहसास कराता है।

गौरतलब है कि उत्तराखंड को ऊर्जा प्रदेश के रूप में जाना जाता है, जहां कई बड़ी जलविद्युत परियोजनाएं संचालित हैं, जिनमें टिहरी बांध प्रमुख है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440