विकास पुस्तिका-2026 का विमोचन, सीएम धामी बोले- आमजन के जीवन में बदलाव लाना ही विकास का असली पैमाना

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून डेस्क।
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘विकास पुस्तिका-2026 : सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊंची उड़ान’ का विमोचन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पुस्तिका राज्य की विकास यात्रा, जनकल्याणकारी योजनाओं और विभिन्न क्षेत्रों में हासिल उपलब्धियों का महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसके माध्यम से सरकार अपने कार्यों का लेखा-जोखा जनता के सामने रख रही है, साथ ही भविष्य की जिम्मेदारियों और लक्ष्यों की दिशा भी स्पष्ट कर रही है।

राज्य आंदोलन के बलिदानियों को किया नमन
समारोह में मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों और आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि पृथक राज्य का गठन लंबे संघर्ष, जनआकांक्षाओं और अनेक लोगों के त्याग व बलिदान का परिणाम है। राज्य निर्माण के आंदोलन में मातृशक्ति की भूमिका को भी उन्होंने महत्वपूर्ण बताया। मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का स्मरण करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य गठन का सपना साकार हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश को विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

योजनाओं से आगे, लोगों की जिंदगी में दिखे विकास का असर
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास का आकलन केवल योजनाओं, बजट और आंकड़ों से नहीं किया जाना चाहिए। वास्तविक विकास वही है, जिसका सकारात्मक असर आम नागरिक के जीवन में दिखाई दे। गांवों तक सड़क पहुंचने से लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने में आसानी होती है। विद्यालयों में बेहतर सुविधाएं बच्चों के भविष्य को मजबूत बनाती हैं, जबकि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ने से पलायन की समस्या को कम करने में मदद मिलती है। सरकार का प्रयास है कि विकास का लाभ प्रदेश के प्रत्येक परिवार तक पहुंचे और लोगों की रोजमर्रा की मुश्किलें कम हों।

यह भी पढ़ें -   Govardhan Puja 2026: 10 नवंबर को मनाई जाएगी गोवर्धन पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, अन्नकूट का महत्व और पौराणिक कथा

कनेक्टिविटी और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखंड में आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। चारधाम ऑल वेदर रोड परियोजना, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना को प्रदेश के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी बताया। हवाई और हेली सेवाओं के विस्तार से दूरस्थ क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे पर्यटन, व्यापार और रोजगार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

स्वास्थ्य सेवाओं का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के लक्ष्य पर काम कर रही है। देहरादून, हल्द्वानी और श्रीनगर में विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार पर भी जोर दिया जा रहा है, ताकि प्रदेशवासियों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे राज्यों की ओर कम जाना पड़े।

यह भी पढ़ें -   दीपावली की रात मध्य प्रदेश में मौत का तांडव! दो शहरों में आग से उजड़ गए परिवार, मासूम बच्चों समेत कई लोगों की दर्दनाक मौत

पर्यटन और खेलों से बढ़ रही प्रदेश की पहचान
मुख्यमंत्री ने जी-20 बैठकों के सफल आयोजन को उत्तराखंड के लिए वैश्विक पहचान का अवसर बताया। उन्होंने 38वें राष्ट्रीय खेलों का उल्लेख करते हुए कहा कि इस आयोजन ने प्रदेश की खेल प्रतिभा और आयोजन क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर सामने रखा।

पर्यटन क्षेत्र में मानसखंड मंदिर माला मिशन, शीतकालीन यात्रा और नए पर्यटन स्थलों के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। मुख्यमंत्री के अनुसार, सरकार चाहती है कि पर्यटन से होने वाली आर्थिक गतिविधियों का लाभ स्थानीय युवाओं, होमस्टे संचालकों और छोटे कारोबारियों तक पहुंचे, जिससे गांवों में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को विकास के नए मुकाम तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। राज्य की उपलब्धियों के साथ आने वाली चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए विकास की गति को निरंतर बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440