आज का पंचांग एवं राशिफल । 10 नवंबर 2026, मंगलवार। गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का पर्व आज, जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

खबर शेयर करें

समाचार सच | अध्यात्म डेस्क।
आज मंगलवार, 10 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर घरों में गाय के गोबर से भगवान श्रीगोवर्धन का स्वरूप बनाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। भगवान को विभिन्न प्रकार के पकवानों और व्यंजनों का भोग लगाया जाता है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार गोवर्धन पूजा के दिन गौ माता की पूजा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इस पर्व का संबंध भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा करने की पौराणिक कथा से भी जुड़ा है।

आज का पंचांग
दिन: मंगलवार
विक्रम संवत: 2083
शक संवत: 1948
अयन: दक्षिणायन
ऋतु: शरद
सूर्य राशि: तुला
मास: कार्तिक
पक्ष: शुक्ल
तिथि: प्रतिपदा दोपहर 2 बजे तक, तत्पश्चात द्वितीया
नक्षत्र: विशाखा सुबह 9:19 बजे तक, तत्पश्चात अनुराधा
सूर्योदय: सुबह 6:37 बजे
सूर्यास्त: शाम 5:18 बजे
राहुकाल: दोपहर 3 बजे से शाम 4:30 बजे तक
विशेष: गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट पर्व

आज का राशिफल
♈ मेष राशि: धनार्जन के नए अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी और कोई रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।
♉ वृष राशि: व्यापार में रुका हुआ धन मिलने के योग हैं। रोजगार में संघर्ष करना पड़ सकता है, लेकिन संतान संबंधी चिंता दूर होगी और स्वास्थ्य में सुधार होगा।
♊ मिथुन राशि: मित्रों से विशेष सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ और नए कार्य की योजना बन सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और संतान संबंधी चिंता दूर होगी।

यह भी पढ़ें -   Govardhan Puja 2026: 10 नवंबर को मनाई जाएगी गोवर्धन पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, अन्नकूट का महत्व और पौराणिक कथा

♋ कर्क राशि: रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं और कोई शुभ समाचार मिल सकता है। राजनीति में सक्रियता बढ़ेगी, हालांकि संतान को लेकर चिंता रह सकती है।
♌ सिंह राशि: कोई विशेष लाभ मिल सकता है। रोजगार में बदलाव या पदोन्नति के योग हैं। शिक्षा संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन अधिकारियों से बातचीत में संयम रखें।
♍ कन्या राशि: रुका हुआ धन मिलने की संभावना है और संतान संबंधी चिंता दूर होगी। रोजगार में बदलाव और अचानक यात्रा के योग हैं। व्यर्थ के मानसिक तनाव से बचें।

♎ तुला राशि: रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं और पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। राजनीति में उतार-चढ़ाव और मानसिक तनाव संभव है।
♏ वृश्चिक राशि: संकल्पित कार्यों में सफलता मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा और धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। खर्च बढ़ने की संभावना है।
♐ धनु राशि: पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और कोई विशेष लाभ मिल सकता है। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रुका हुआ कार्य पूरा होने के साथ मांगलिक आयोजन की योजना बन सकती है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज! पांच पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, ऊंचाई वाले इलाकों में बढ़ेगी ठंड

♑ मकर राशि: संतान संबंधी चिंता दूर हो सकती है और कोई विशेष लाभ मिल सकता है। राजनीति में उतार-चढ़ाव संभव है। लेन-देन में सावधानी रखें और अधिकारियों से विवाद से बचें।
♒ कुंभ राशि: रुके हुए कार्य पूरे होंगे और परिवार में खुशियां रहेंगी। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और धार्मिक कार्यों में खर्च हो सकता है।
♓ मीन राशि: अचानक यात्रा के योग हैं और स्वास्थ्य में गिरावट की आशंका रह सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। रोजगार में पद-प्रतिष्ठा बढ़ने के साथ स्थान परिवर्तन के योग भी बन सकते हैं।
प्रस्तुति:
डॉ. नवीन चन्द्र जोशी
प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440