नशे के लिए रुपये मांगने पर खूनी विवाद, बेटे ने चाकू से हमला कर पिता की जान ली

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून।
राजधानी देहरादून में नशे की लत से जुड़ी एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। राजपुर थाना क्षेत्र के चलांग कुल्हन में नशे के लिए रुपये मांगने को लेकर हुए विवाद में 35 वर्षीय युवक ने अपने 62 वर्षीय पिता पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिता को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम करीब 7:15 बजे आपातकालीन नंबर 112 के माध्यम से सूचना मिली कि चलांग कुल्हन निवासी मदन राणा पर उनके बेटे नितिन राणा ने चाकू से हमला कर दिया है। सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मदन राणा को 108 एंबुलेंस की सहायता से कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

भांजे पर हमले की कोशिश के बाद पिता ने किया बीच-बचाव
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, नितिन राणा नशे का आदी बताया जा रहा है। सोमवार शाम वह अपने भांजे ऋषभ रावत से नशे के लिए रुपये मांग रहा था। रुपये देने से इनकार करने पर आरोपी दरांती लेकर ऋषभ पर हमला करने के लिए दौड़ा। ऋषभ किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा।

यह भी पढ़ें -   रामनगर में आरा मशीन में लगी भीषण आग, लकड़ी और बुरादे को भारी नुकसान

इसी दौरान पिता मदन राणा बेटे को समझाने और रोकने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचे। बताया जा रहा है कि पिता की डांट से नाराज नितिन ने उन पर चाकू से वार कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल मदन राणा ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें -   दीपावली की रात मध्य प्रदेश में मौत का तांडव! दो शहरों में आग से उजड़ गए परिवार, मासूम बच्चों समेत कई लोगों की दर्दनाक मौत

आरोपी हिरासत में, एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
राजपुर थाना पुलिस ने घटना के बाद आरोपी नितिन राणा को हिरासत में ले लिया है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को बुलाकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

राजपुर थाना प्रभारी पीडी भट्ट के अनुसार, पुलिस को घटना की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की गई। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
नशे के लिए पैसों की मांग से शुरू हुआ विवाद पिता की मौत तक पहुंच गया। इस घटना ने परिवार और आसपास के लोगों को झकझोर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440