रामनगर में आरा मशीन में लगी भीषण आग, लकड़ी और बुरादे को भारी नुकसान

खबर शेयर करें

समाचार सच, रामनगर डेस्क।
नैनीताल जिले के रामनगर में दीपावली के दौरान पटाखों से निकली चिंगारी एक बार फिर बड़े हादसे की वजह बन सकती थी। खताड़ी क्षेत्र के चुना भट्टा इलाके में देर रात एक आरा मशीन में अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और परिसर में रखी लकड़ी, बुरादे व अन्य सामग्री को अपनी चपेट में ले लिया। घटना से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग की तीव्रता को देखते हुए दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय लोगों ने भी आग पर काबू पाने में सहयोग किया। काफी प्रयासों के बाद आग को आसपास फैलने से रोकते हुए नियंत्रित कर लिया गया।

पटाखों की चिंगारी से आग लगने की आशंका
स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि दीपावली के दौरान जलाए गए पटाखों से निकली कोई चिंगारी आरा मशीन में रखी लकड़ी या बुरादे तक पहुंच गई होगी, जिससे आग भड़क उठी। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें -   सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, हरकी पैड़ी से अन्य घाटों तक श्रद्धालुओं की भीड़

फायर अधिकारी गोपाल सिंह रावत के अनुसार, देर रात आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल वाहन को तत्काल मौके पर भेजा गया। आग मुख्य रूप से वहां रखे बुरादे और लकड़ी के वेस्टेज में लगी थी। दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों के संयुक्त प्रयास से आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया।

यह भी पढ़ें -   नशे के लिए रुपये मांगने पर खूनी विवाद, बेटे ने चाकू से हमला कर पिता की जान ली

इस घटना में आरा मशीन को भारी आर्थिक नुकसान होने की सूचना है। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है। दीपावली के दौरान पटाखों से निकलने वाली चिंगारी को लेकर हुई इस घटना ने एक बार फिर ज्वलनशील सामग्री वाले प्रतिष्ठानों में सुरक्षा इंतजामों की जरूरत को उजागर कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440