रामनगर के छोई गांव में महिला का संदिग्ध हालत में शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका पर जांच में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें

समाचार सच, रामनगर।
नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। छोई गांव के किशनपुर पड़ाव में 58 वर्षीय महिला का शव उसके घर से कुछ दूरी पर अर्द्धनग्न अवस्था में बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर हत्या की आशंका जताते हुए आरोप लगाए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

घर से कुछ दूरी पर मिला शव
जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान विमला देवी (58) पत्नी स्वर्गीय खिलाफ सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला अकेले रहती थी। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने उसका शव घर से कुछ दूरी पर पड़ा देखा। इसके बाद 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की और शव को कब्जे में लिया।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, पुरानी रंजिश का पहलू भी जांच में
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। परिजनों ने गांव में रहने वाले एक युवक पर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस इस पहलू के साथ ही पुरानी रंजिश समेत अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें -   छह माह के लिए बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट, जयकारों के बीच मुखबा रवाना हुई मां गंगा की डोली

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह
सीओ रविकांत सेमवाल ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10:15 बजे महिला का शव मिलने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी। महिला अकेले रहती थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि हत्या सहित सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें -   जेनी प्रकरण में हरक सिंह रावत की खुली चुनौती, बोले- 0.1 प्रतिशत भी दोषी निकला तो छोड़ दूंगा राजनीति, कोर्ट की निगरानी में हो DNA टेस्ट

फिलहाल महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440