3 ग्राम स्मैक के साथ पुलिस ने किया युवक को गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे मादक पदार्थों व नशाखोरी के खिलाफ अभियान के बाद भी नशाखोरी कम नहीं हो रही है। पुलिस ने एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान पुलिस जब इंदिरा नगर फाटक के पास पहुंचे तो रेलवे के बंद पड़े क्वार्टरों के पास एक युवक संदिग्ध हालत में खड़ा मिला। पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के चलते वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाया और पुलिस ने उसे धर दबोचा लिया। उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 3 ग्राम स्मैक बरामद हुई। युवक ने अपना नाम शरीफ अहमद पुत्र रहीश अहमद निवासी वार्ड नं0 3 केलाखेड़ा बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   गांधी-शास्त्री जयंती पर युवाओं ने पेश की मिसाल, 31 सदस्यों ने रक्तदान कर दिया जीवन बचाने का संदेश
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440