पुलिस ने किया कुछ ही घंटों में बाइक उड़ाने वालों को गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Police arrested those who blew the bike in a few hours

समाचार सच, हल्द्वानी। काठगोदाम पुलिस ने गौलापार क्षेत्र से बाइक उड़ाने वाले तीन चोरों को कुछ ही घंटों में मय बाइक के साथ तीन चोरों को गिरफ्तार किया। इन्हें कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया।

ज्ञात हो कि बीती 16 अप्रैल को चोरों ने बागजाला निवासी भूपेन्द्र सिंह पुत्र स्व. कुलवन्त सिंह के घर के बाहर खड़ी बाइक संख्या यूके यूके04एबी-7213 पर हाथ साफ कर दिया था। पीड़ित द्वारा उक्त घटना की तहरीर काठगोदाम थाना पुलिस को दी पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की सुरागरशी शुरू कर दी। इसके लिए पुलिस द्वारा दो टीमों का गठन किया गया और क्षेत्र में चेकिंग अभियान प्रारम्भ कर दिया। जिसके चलते पुलिस को सफलता हाथ लगी। टीम जब चैकिंग अभियान पर थी इसी दौरान गौलापार स्टेडियम के पास तीन युवक बिना नंबर की बाइक पर सवार होकर आ रहे तीन युवकों को रूकने का इशारा किया तो वह सकपका गये। टीम ने जब बाइक चला रहे युवक से लाईसेंस और कागजात दिखाने को कहा गया तो वह इधर-उधर की बातें करने लगा। जिसपर पुलिस को शक हुआ और टीम ने तीनों से सख्ती से पूछताछ की तो पह तीनों टूट गए और जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि उक्त बाइक को उन्होंने बागजाला से चोरी किया था और उसे जंगल में छुपा दिया था। जिसे वह बेचने के लिए ले जा रहे थे। पकड़े गये चोरों ने अपने नाम राकेश चन्द्र आर्या उर्फ पिंन्टू पुत्र स्व. हीरा राम आर्या, लक्की आर्या पुत्र स्व. सुन्दर लाल और संजय बिष्ट पुत्र प्रताप सिंह निवासी बागजाला, गौलापार बताया। पुलिस ने तीनों को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है। पुलिस टीम में एसआई कृपाल सिंह, मनोज कुमार, कांस्टेबल उमेश प्रसाद, सुरेन्द्र सिंह, चन्दर सांमत शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   ऑपरेशन प्रहार के तहत बनभूलपुरा पुलिस की कार्रवाई, 12.20 ग्राम स्मैक के साथ 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440