जनरल स्टोर की आड़ में शराब की अवैध बिक्री करने वाले दो व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Police arrested two persons for illegal sale of liquor under the guise of general store

समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल नगर पुलिस ने जनरल स्टोर की आड़ में शराब की अवैध बिक्री करने वाले दुकानदारों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज किया है।

पर्यटक स्थलों को साफ- सुथरा बनाए रखने एवं बाहर से आने वाले पर्यटकों को सुरक्षित माहौल मुहैया कराने के उद्देश्य से संपूर्ण प्रदेश स्तर पर ऑपरेशन मर्यादा अभियान चलाया जा रहा है। पर्यटन की दृष्टि से नैनीताल विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है। जहां पर लाखों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। नैनीताल भ्रमण को आने वाले पर्यटकों को सुरक्षित वातावरण, सुगम यातायात एवं बेहतरीन माहौल उपलब्ध कराए जाने को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट द्वारा ऑपरेशन मर्यादा को जनपद नैनीताल स्तर पर दृढ़ता से लागू की जाने हेतु अधीनस्थों को निर्देशित किया गया है।

यह भी पढ़ें -   राखी से पहले भाई बना बहनों का कातिल! उत्तराखण्ड में दो बहनों की मौत, जीजा भी गोली से घायल

इसी निर्देशानुसार क्षेत्राधिकारी नैनीताल श्रीमती विभा दीक्षित के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मल्लीताल धर्मवीर सोलंकी के नेतृत्व में कोतवाली मल्लीताल में नियुक्त उपनिरीक्षक अविनाश मौर्य एवम आरक्षी सोनू कुमार द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत सघन चेकिंग अभियान चलाया हुआ था इसी दौरान जब वह मल्लीताल क्षेत्र अंतर्गत नारायण नगर पार्किंग के पास बनी चाय – पानी की दुकान पर पहुंचे तो दुकानदार उन्हें चायपानी की आड़ में लोगों को शराब परोसते नजर आया। पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम संजय कुमार, पुत्र स्व. श्री बसंत लाल, निवासी नारायण नगर बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से देसी ब्रांड के पांच पव्वे, पानी की बोतलें तथा गिलासों में शराब पड़ी नजर आई। पुलिस ने कब्जे में लेकर उक्त व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया। पकड़े गये अभियुक्त ने पुलिस के सामने लोगों को शराब पिलाने की बात भी कबूली।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में अभी नहीं थमेगा बारिश का दौर, 1 सितंबर तक बरसेंगे बादल, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

इसके अतिरिक्त टीम जब बड़ा बाजार क्षेत्र में सघन चेकिंग कर रही थी इसी दौरान एक जनरल स्टोर स्वामी को दुकान की आड़ में अवैध रूप से देसी शराब के पव्वे बेचते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से कुल 17 पव्वे देशी शराब गुलाब मार्का के बरामद किए। जनरल स्टोर स्वामी ने अपना नाम उमेश वर्मा बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया है।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मल्लीताल द्वारा बताया गया कि भविष्य में भी सार्वजनिक स्थलों पर अवैध रूप से शराब बेचने, पीने/पिलाने वालों के विरुद्ध ऑपरेशन मर्यादा के तहत कार्यवाही की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440