समाचार सच, देहरादून। सिंगटाली मोटर मार्ग व पुल निर्माण की माँग को लेकर प्रदर्शन कर रहे उत्तराखंड क्रांति दल के कर्यकर्ताओ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।
पौड़ी जनपद के व्यास घाट से टिहरी के सिंगटाली तक केंद्र सरकार द्वारा 19 किलोमीटर सड़क की मंजूरी हो चुकी है, साथ ही सिंगटाली गाँव मे गंगा नदी पर पुल निर्माण भी इसी परियोजना के तहत स्वीकृत है। इस परियोजना की मार्च 2020 में टेंडर परिक्रिया होनी थी तथा इस परियोजना के लिए विश्व बैंक द्वारा धन अवमुक्त हुआ है, लेकिन राज्य सरकार न परियोजना की शिल्यान्यास कर रही है न टेंडर परिक्रिया कर रही है। उत्तराखंड क्रान्ति दल पूर्व में इस परियोजना को अभिलम्ब शुरू करने की माँग करता आया है। लेकिन सिंगटाली के पास जो पुल निर्माण होना है वहा पर माफियाओं के केम्प बने है, जिनकी सांठगांठ राज्य सरकार से है, माफियाओं के इशारों पर अब यह पुल राज्य सरकार अन्यंत्र ले जा रही हैं।
उक्रांद नेता पूर्व आईएएस सुरेंद्र सिंह पाँगती, पीसी थपलियाल, शांति भट्ट, युवा उक्रांद के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट, सरदार सिंह पुंडीर, कमल कांत, मेहर राणा, प्रमिला रावत, सीमा रावत, धीरज रौतेला, लक्ष्मी रावत को प्रदर्शन करते समय पुलिस द्वारा शिवपुरी में गिरफ्तार किये गये है। युवा अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट के अनुसार मुनिकीरेती थाने में सभी नेताओं को रखा गया है।
राजेन्द्र बिष्ट का स्पष्ट कहना है कि राज्य सरकार माफियाओं के इशारों पर चल रही है। सिंगटाली परियोजना इसका उदाहरण है। जबकि इस परियोजना से लगभग 500 गांवों का संपर्क के साथ गढ़वाल और कुमाऊँ की सड़क मार्ग का संपर्क के साथ दूरियां कम होनी है। लेकिन राज्य सरकार की इस अकर्णमयता पर अफसोस है उक्रांद आर पार की लड़ाई के लिये तैयार है तथा एक नया आंदोलन जनता को लामबद्ध करके शुरू किया जायेगा।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


