नाम बदलकर रह रहे वारण्टी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने नाम बदलकर रह रहे वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया है। बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार वर्ष 2016 में सुशीला देवी पत्नी सूरजभान, शनि कश्यप पुत्र सूरज भान निवासी गौजाजाली उत्तर व घनश्याम बेलबाल (अधिवक्ता) के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। इसके बाद से सुशीला देवी व शनि कश्यप फरार चल रहे थे। इस मामले में 82/83 (कुर्की) की कार्यवाही कर आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किया गया। जो न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे। इसके बाद पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। इस बीच बनभूलपुरा के लाइन नंबर में 17 में रहने वाले एक व्यक्ति ने फोन पर अपने होने वाले दामाद को धमकाने का मुकदमा दर्ज कराया। आरोपी का नाम आफताब रज़ा निवासी गौजाजाली बताया गया। जब पुलिस ने जांच पड़ताल तो की तो आफताब रजा ही शनि कश्यप होना पाया गया। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए नाम बदलकर क्षेत्र में निवास कर रहा था। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440