पुलिस ने कच्ची शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। जनपद नैनीताल में एसएसपी पंकज भट्ट के दिशा निर्देश पर चल रहे अवैध शराब व मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के अभियान के अन्तर्गत पुलिस ने एक युवक को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया जिसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। मुखानी थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट के नेतृत्व में बीती रात पुलिस आम्रपाली क्षेत्र में गश्त कर रही थी इसी दौरान उन्हें एक युवक संदिग्धावस्था खड़ा नजर आया जो पुलिस को देखकर सकपका गया, शक होने पर पुलिस ने युवक की तलाशी ली गई तो उसके थैले से 73 पाउच कच्ची शराब के बरामद किए। पूछताछ में युवक ने पुलिस को अपना नाम सुखविंदर सिंह पुत्र सतपाल सिंह निवासी ग्राम महोली जंगल थाना केलाखेड़ा बताया।

यह भी पढ़ें -   शरीर की गर्मी कम करने के कारगर उपाय

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440