पुलिस के हत्थे चढ़ा सट्टेबाज, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे सटोरिये को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से नगदी व सट्टा पर्ची बरामद की गई है। सटोरिये को गैमलिंग एक्ट में कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया है। बनभूलपुरा थाना पुलिस को रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि लाइन नंबर 12 में सट्टे की खाईबाड़ी की जा रही है। इस पर पुलिस ने मुखबिर के बताये स्थान में छापा मार दिया। जहां पुलिस को देखकर कुछ युवक भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस कर्मियों ने पीछा कर एक युवक को दबोच लिया। जबकि अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। तलाशी में पकड़े गये युवक के पास से 1175 रूपये की नगदी व सट्टा पर्ची बरामद की गई। पकड़े गये सटोरिये ने अपना नाम मुजस्सिर पुत्र मोबिन निवासी लाइन नंबर 16 बताया है। पुलिस के अनुसार वह लंबे समय से इस कार्य में संलिप्त रहा है। उससे इस कारोबार से जुड़ी अन्य जानकारियां भी जुटाई गई हैं। पुलिस ने पकड़े गये सटोरिये को गैमलिंग एक्ट में कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   मौसम खुलते ही केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंज उठी केदारपुरी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440