समाचार सच, हल्द्वानी। एसएसपी पंकज भट्ट के निर्देशानुसार जनपद नैनीताल में नशाखोरी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस कभी स्वयं खरीददार बनकर कभी मुखबिर की सूचना पर जनपद में नशे की चैन तोड़ने का कार्य करती नजर आ रही है और नशे के सौदागारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी करती दिख रही है। जिसके अनुपालन में एसपी सिटी हरबंस सिंह व क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धौनी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। इसी क्रम में बीती रात पुलिस को गोपनीय सूचना मिली कि एक व्यक्ति चरस की तस्करी करता है जिस पर थाना बनभूलपुरा पुलिस ने चरस तस्कर के खिलाफ एक जाल बुना और स्वयं पुलिस वाले ही ग्राहक बनकर तस्कर से चरस खरीदने पहुंच गए। गौला बाईपास रोड स्थित स्लाटर हाउस से लगभग 50 मीटर की दूरी पर गौलापुल की ओर सड़क के पास पहुंची और वहां बेच रहे चरस तस्कर आसिफ खां पुत्र स्व. सद्दन खां निवासी रोडवेज डिपो के सामने, काठगोदाम को दबोचकर उसके कब्जे से 1 किलो 50 ग्राम चरस बरामद कर उससे पूछताछ प्रारम्भ कर दी जिसपर आरोपी ने बताया कि वह चरस को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पर्वतीय क्षेत्रों से खरीदकर उसे इकट्ठा करके बनभूलपुरा व हल्द्वानी क्षेत्र में फुटकर व महंगे दामों में बेचने का काम करता है। पुलिस ने तस्कर को एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया। सफलता प्राप्त करने वाली टीम में थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी, एसआई मनोज कुमार यादव, कांस्टेबल रिजवान, दिलशाद अहमद, भूपेन्द्र ज्येष्ठा, अमनदीप सिंह शामिल रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













